ग्वालियर में रिटायर्ड एसआई की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बंधा शव मिला

Retired SI brutally murdered
दिनेश शुक्ल । May 26 2021 7:22PM

पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद और लूट करना हो सकता है। मृतक एसआई के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं। उनके कोई बेटा नहीं है। बेटी की शादी हो चुकी है और पत्नी मायके आमखो में थी। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक रिटायर्ड एसआई की सोमवार रात उसके ही घर में बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गई है। मृतक एसआई के हाथ पैर भी बंधे हुए मिले है। घटना शहर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्री विहार कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार मृतक एसआई मेघ सिंह की हत्या सिर पर धारदार हथियार के वार से हुई है। साथ ही शुरुआती दौर में मृतक एसआई की हत्या का कारण जमीन संबंधी विवाद माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या से जुड़ी हर कड़ी को खंगालने में जुट गई है। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था, इससे लूटपाट के बाद हत्या के संदेह से भी देखा जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अनलॉक प्रक्रिया के लिए बनेगी मंत्रियों की समिति, मुख्यमंत्री बोले 1 जून से प्रक्रिया होगी प्रारंभ

जानकारी अनुसार श्रीविहार कॉलोनी में एक रिटायर्ड एसआई मेघ सिंह कुशवाह (63 वर्षीय) पुत्र बाबूलाल कुशवाह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सबसे पहले रिटायर्ड एसआई के पायजामा से उनके हाथ और नाड़े से पैर बांध दिए। मुंह को तौलिए से बांधने के बाद साफी से गला घोंट दिया। सिर में ईंट भी मारी। मंगलवार सुबह जब रिटायर्ड एसआई के घर में काम करने वाली महिला आई तो दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर पहुंची तो अंदर रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव हाथ पैर बंधा हुआ बेड पर पड़ा था। जिसके बाद महिला ने तत्काल शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी।

 

इसे भी पढ़ें: ब्लैक फंगस इंजेक्शन न मिलने से भोपाल में छह की मौत, आयोग ने मांगी रिपोर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्वालियर अमित सांघी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव भी घटना स्थल पहुंचे हैं। रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर अलमारी खुली पड़ी हैं और सामान बिखरा हुआ है। आशंका है कि बदमाशों ने कुछ ढूंढ़ने का प्रयास किया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद और लूट करना हो सकता है। मृतक एसआई के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं। उनके कोई बेटा नहीं है। बेटी की शादी हो चुकी है और पत्नी मायके आमखो में थी। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़