"इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन बसों से जेवर एयरपोर्ट की राह हुई और आसान, विधायक धीरेन्द्र सिंह"

Dhirendra Singh
PR

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि 'वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने आधारभूत संरचना और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज प्रदेश की पहचान एक्सप्रेसवे, आधुनिक परिवहन और विश्वस्तरीय परियोजनाओं से बन रही है।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन बसों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और जनपद गौतमबुद्धनगर में लगभग 110 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारंभ किया। वहीं यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 11 इलेक्ट्रिक बसों एवं 3 हाइड्रोजन बसों का संचालन प्रारंभ किया गया।

इस मौके पर अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि "वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने आधारभूत संरचना और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज प्रदेश की पहचान एक्सप्रेसवे, आधुनिक परिवहन और विश्वस्तरीय परियोजनाओं से बन रही है। जेवर का नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भविष्य में यात्री सेवाओं के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण कार्गो हब के रूप में भी स्थापित होगा तथा इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन आधारित परिवहन स्वच्छ और विकसित उत्तर प्रदेश की नई पहचान बनेगा।" कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने यीडा के सेक्टर-28 से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक और हाईड्रोजन बसों में यात्रा कर नई सुविधा का अनुभव किया। इन बसों का किराया आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किफायती रखा गया है, जिससे विद्यार्थी, किसान, श्रमिक और नौकरीपेशा लोग आसानी से दैनिक आवागमन कर सकेंगे।

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने भी इलेक्ट्रिक बस से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक यात्रा की। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर हरित, आधुनिक और भविष्य उन्मुख सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन बसों का संचालन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।"

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि "यह सुविधा क्षेत्र के विकास और नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को नई गति प्रदान करेगी।" जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा “नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन बसों का संचालन शुरू होने से अब नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक पहुँचना पहले से कहीं अधिक सरल, सुलभ और किफायती हो जाएगा। यह सुविधा लाखों नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है। आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि विकसित जेवर और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।”

इस मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया, शैलेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी जेवर दुर्गेश कुमार सिंह, महाप्रबंधक यमुना राजेन्द्र भाटी आदि के साथ साथ हजारों की संख्या में क्षेत्र के किसान और प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़