24 घंटे में दोबारा थरथराया जम्मू-कश्मीर, भूकंप से सहमे नागरिक

second-earthquake-hits-jammu-kashmir-in-24-hours
[email protected] । Jan 11 2019 1:22PM

आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में यह दूसरा भूकंप है। इन दोनों भूकंप में से आज का भूकंप सुबह 8.21 बजे आया।

श्रीनगर। श्रीनगर में शुक्रवार को भूकंप आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में यह दूसरा भूकंप है। इन दोनों भूकंप में से आज का भूकंप सुबह 8.21 बजे आया। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, 20-25 सेकंड तक हुआ महसूस

बता दें कि भूकंप का केन्द्र पुराने शहर में 10 किलोमीटर की गहराई में केन्द्रित था। उन्होंने बताया कि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बृहस्पतिवार को राज्य के लद्दाख क्षेत्र में सुबह 8.22 बजे भूकंप आया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़