कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का कोविड-19 संक्रमण से निधन

Eknath Gaikwad

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का बुधवार को कोविड-19 के संक्रमण से निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने इस बारे में बताया। वह 81 वर्ष के थे।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का बुधवार को कोविड-19 के संक्रमण से निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने इस बारे में बताया। वह 81 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि पूर्व सांसद महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता हैं। शहर के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था और सुबह करीब 10 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। एकनाथ गायकवाड मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के रत्नागिरी की एक फार्मा कंपनी भीषण विस्फोट, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़िया

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने गायकवाड को ‘‘पिता तुल्य और मार्गदर्शक’’ बताते हुए कहा, ‘‘गायकवाड का निधन बेहद दुखद है।’’ सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस पार्टी और मुझे अपूरणीय क्षति हुई है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्हें श्रद्धांजलि।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़