मध्य प्रदेश में शिव-ज्योति एक्सप्रेस आगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खिलाई बीजेपी नेताओं को मिठाई

Shiv-Jyoti Express
दिनेश शुक्ल । Nov 10 2020 12:43PM

वही वर्तमान मध्य प्रदेश विधानसभा का समीकरण देखे तो 230 विधानसभा सीटों में एक सीट रिक्त होने के बाद अब 229 विधानसभा सीटों में बीजेपी 107, कांग्रेस 87, बीएसपी 02, सपा 01 और निर्दलीय 04 सीटें है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के परिणामों में शुरूआती रूझानों में बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरूआती रूझानों में 28 में से 20 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे है तो वही कांग्रेस 07 और बीएसपी 01 विधानसभा सीटों पर आगें है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सुबह से ही चुनाव परिणामों पर नज़र रखे हुए है। मुख्यमंत्री निवास और भाजपा कार्यालय में चुनाव परिणामों से खुशी की लहर है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भाजपा को बढ़त, सिंधिया को मिल सकती है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह

ग्वालियर-चंबल संभाग में जहाँ कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर की बात कही जा रही थी वहाँ भी भाजपा ने बढ़त बनाते हुए शिव-ज्योति एक्सप्रेस की रफ्तार दे दी है। उप चुनाव की सभाओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिव-ज्योति एक्सप्रेस के जरिए विकास को रफ्तार देने की बात कही थी। दोपहर 12 बजे तक आए उप चुनाव के परिणामों में बीजेपी को 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। वही वर्तमान मध्य प्रदेश विधानसभा का समीकरण देखे तो 230 विधानसभा सीटों में एक सीट रिक्त होने के बाद अब 229 विधानसभा सीटों में बीजेपी 107, कांग्रेस 87, बीएसपी 02, सपा 01 और निर्दलीय 04 सीटें है। वही उप चुनाव की 28 विधानसभा सीटों के रूझान के अनुसार भाजपा 127, कांग्रेस 94, बीएसपी 03, सपा 01 और निर्दलीय 04 की स्थिति हो जाएगी। वही बीएसपी, सपा और निर्दलीय बीजेपी को समर्थन कर रहे है जिसको मिलाकर 127+8=  135 हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: MP विधानसभा उपचुनाव: 28 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी, भाजपा को बढ़त

वही 12 बजे तक उप चुनाव के रूझान आने के बाद मुख्यमंत्री निवास पहुँचे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सह संगठन महामंत्री सुहास भगत और मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर को शिवराज सिंह चौहान ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। वही दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह चुनाव परिणामों पर नज़र रखते हुए जनता पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस की जीत का दावा किया है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़