Pune में उजनी बांध में नाव पलटने से छह लोग डूबे, तलाशी अभियान जारी

boat capsizes
प्रतिरूप फोटो
creative common

इंदापुर के तहसीलदार श्रीकांत पाटिल ने बताया कि डूबने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नाव सेवा कलाशी और भूगांव गांव के बीच संचालित होती है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में उजनी बांध में नाव पलटने से दो बच्चों समेत छह लोग डूब गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को तेज हवाएं चलने और बारिश के बाद हुई।

इंदापुर के तहसीलदार श्रीकांत पाटिल ने बताया कि डूबने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नाव सेवा कलाशी और भूगांव गांव के बीच संचालित होती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम सात लोगों को ले जा रही नाव तेज हवाओं और बारिश के बाद पलट गई।

उन्होंने बताया कि नाव पर सहायक पुलिस निरीक्षक श्रेणी का एक अधिकारी भी सवार था जो नाव पलटने पर तैरकर सुरक्षित निकल आया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की मदद से तलाश अभियान जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़