रमजान में फल, अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें राज्य: अल्पसंख्यक आयोग

Minorities Commission

आयोग के अध्यक्ष सैयद गयुरुल हसन रिजवी ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर यह भी कहा कि रमजान महीने में यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों को लॉकडाउन की वजह से असुविधा नहीं हो।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने राज्य सरकारों से,रमजान के पवित्र महीने में लोगों के लिए फल और दूसरी जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चत करने के लिए कहा है। आयोग के अध्यक्ष सैयद गयुरुल हसन रिजवी ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर यह भी कहा कि रमजान महीने में यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों को लॉकडाउन की वजह से असुविधा नहीं हो। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों का आह्वान किया कि वे लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए अपने घर पर ही इफ्तार और इबादत करें। रिजवी ने मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘आपसे आग्रह किया जाता है कि रमजान के दौरान फल एवं जरूरत की दूसरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़