कंबोडिया के राजा की भारत की राजकीय यात्रा, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

MEA Briefin
ANI
अभिनय आकाश । May 26 2023 5:24PM

सौरभ कुमार ने कहा कि कंबोडिया के राजा की भारत की राजकीय यात्रा 30 मई को होगी। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उनसे मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कंबोडिया के राजा के सम्मान में भोज देंगी।

कंबोडिया के राजा की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया। विदेश मंत्रालय के सचिव(पूर्व) सौरभ कुमार ने कहा कि कंबोडिया के साथ पिछले कुछ सालों में हमारा ट्रेड बढ़ रहा है। कंबोडिया के राजा के इस दौरे के दौरान कंबोडिया के साथ ट्रेड और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा... कंबोडिया के साथ हमारे संबंध का कंबोडिया के किसी और देश(चीन) से संबंधों का कोई लेना देना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: WTC Finals से पहले नए अंदाज में दिखेगी भारतीय टीम, BCCI ने नई ट्रेनिंग किट का किया अनावरण

सौरभ कुमार ने कहा कि कंबोडिया के राजा की भारत की राजकीय यात्रा 30 मई को होगी। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनसे मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कंबोडिया के राजा के सम्मान में भोज देंगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़