Statue of Unity के पास नर्मदा नदी में उतरा 600 यात्रियों वाला क्रूज

Statue Of
AI Image

गुजरात के नर्मदा जिले में मंगलवार को 600 यात्रियों की क्षमता वाले एक नए लग्जरी क्रूज को नर्मदा नदी में उतारा गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस क्रूज की शुरुआत की गई है।

नर्मदा, चार अगस्त गुजरात के नर्मदा जिले में मंगलवार को 600 यात्रियों की क्षमता वाले एक नए लग्जरी क्रूज को नर्मदा नदी में उतारा गया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों बताया कि इसका उद्देश्य ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के आसपास पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देना है।

सरकारी बयान के मुताबिक, “दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास अब नर्मदा नदी में 600 यात्रियों की क्षमता वाले क्रूज की शुरुआत के साथ एक और नया आकर्षण जुड़ गया है।” बयान के अनुसार, आवश्यक वैधानिक मंजूरियां मिलने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन पूरा होने के बाद इसकी व्यावसायिक सेवाएं शुरू की जाएंगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़