LokSabha Elections 2024: स्वामी प्रसाद मौर्य का बेटा उत्कृष्ट मौर्य हुआ कांग्रेसी

Utkrisht Maurya
Prabhasakshi
अजय कुमार । May 18 2024 3:35PM

विधायक मनोज पांडेय के बीजेपी में जाने के बाद उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से मनोज पांडे के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसे मनोज पांडेय को घेरने की कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

लखनऊ। बसपा, भाजपा और समाजवादी पार्टी सभी दलों की धूल खा चुके स्वामी प्रसाद मौर्य आज राजनीति के मैदान में अकेले खड़े नजर आ रहे हैं। बसपा में फिर जाने की उम्मीद पाले बैठे स्वामी को बहनजी ने भी तवज्जो नहीं दी और उनको उनके हाल पर छोड़ देना बेहतर समझा तो अब स्वामी के बेटे उत्कृष्ट मौर्य  भी पिता की तर्ज पर आगे बढ़ते हुए 18 मई को पाला बदल कर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ज्वाइन करने पर प्रियंका गांधी ने उनका स्वागत किया।

विधायक मनोज पांडेय के बीजेपी में जाने के बाद उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से मनोज पांडे के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसे मनोज पांडेय को घेरने की कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। मौर्य वोट कांग्रेस में डाइवर्ट करने की तैयारी चल रही है। दरअसल, सपा विधायक मनोज पांडेय 17 मई  को गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस को नुकसान होने के अनुमान लगाए जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Samajwadi Party को एक-एक कर क्यों छोड़ते जा रहे हैं उसके सहयोगी

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। खुद प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत के लिए लगातार कैंप कर रही हैं। वो हर रोज नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर भाजपा को निशाने पर ले रही हैं। रायबरेली व अमेठी में 20 मई को मतदान होना है। इन सीटों पर मतदान के लिये आज चुनाव प्रचार थम रहा है। अमेठी सीट पर गांधी परिवार के करीबी और कई दशकों से वहां काम कर रहे किशोरी लाल शर्मा प्रत्याशी हैं। उनके लिए राहुल गांधी ने भी गत दिवस 17 मई को प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़