एमपी में शिक्षक वर्ग 3 एग्जाम के पेपर हुए लीक, अरुण यादव ने शिवराज सरकार पर लगाया आरोप, कहा- व्यापमं घोटाला जारी है

Arun yadav on vyapam
सुयश भट्ट । Mar 26 2022 5:12PM

मार्च से मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 3 के एग्जाम चल रहे हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 11 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था। वहीं पेपर लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद अब इन अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका दिख रहा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में व्यापम के माध्यम से होने वाली भर्तियां हमेशा सवालों के घेरे में रहती है। इसी बीच संविदा शिक्षक वर्ग 3 के पेपर लीक होने की खबर मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पेपर लीक होने का दावा किया है।

दरअसल कांग्रेस नेता अरुण यादव ने स्क्रीनशॉट्स साझा किए है जिसमें देखा जा सकता है कि शिक्षक वर्ग 3 का पेपर वॉट्सऐप पर आया है। अरुण यादव ने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जिम्मेदार करार दिया है। उन्होंने कहा कि जबतक शिवराज रहेंगे भर्तियों में घोटाले होते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:डिप्टी कलेक्टर के इश्क में डूबी युवती, सालों से चल रहा था अफेयर 

वहीं अरुण यादव ने ट्वीट में लिखा है कि व्यापमं घोटाला जारी है, क्योंकि जब तक शिवराज जी मुख्यमंत्री रहेंगें व्यापमं के माध्यम से होने वाली भर्तियां में भ्रष्टाचार जारी रहेगा। शिक्षक वर्ग 3 के एग्जाम चल रहे है और पेपर मोबाइल पर आ गया। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए जिससे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

आपको बता दें कि 5 मार्च से मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 3 के एग्जाम चल रहे हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 11 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था। वहीं पेपर लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद अब इन अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका दिख रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़