प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के 52वें स्थापना दिवस पर दी बधाई

PM Modi

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के 52वें स्थापना दिवस पर बधाई दी।हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को राज्य का दर्जा मिला था और इस प्रकार यह पहाड़ी प्रांत भारतीय संघ का 18वां राज्य बना।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के 52वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद : कश्यप

मेरी कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और देश के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता रहे। हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को राज्य का दर्जा मिला था और इस प्रकार यह पहाड़ी प्रांत भारतीय संघ का 18वां राज्य बना।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़