ग्रेनेड और RDX से पटा पड़ा था गांव... पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तरन तारन जिले से सैन्य-ग्रेड के हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है। यह सफलता पटियाला में मालगाड़ी की पटरियों पर हुए हालिया विस्फोट की जांच के दौरान मिली है।
पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तरन तारन जिले से सैन्य-ग्रेड के हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है। यह सफलता पटियाला में मालगाड़ी की पटरियों पर हुए हालिया विस्फोट की जांच के दौरान मिली है। पुलिस के अनुसार, इस साजिश के तार सीमा पार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं। भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक के साथ ही इस जांच में पाकिस्तान समर्थित आईएसआई और खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों की मिलीभगत वाली एक गहरी आतंकी साजिश का भी खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप
जांच में पता चला है कि शंभू में सोमवार रात ट्रेन की पटरी पर हुए विस्फोट में शामिल आतंकी मॉड्यूल को मलेशिया स्थित एक संस्था का समर्थन है और वह अमेरिका स्थित सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल के संपर्क में भी था, जिसका कथित तौर पर अतीत में अन्य आतंकी मॉड्यूल से संबंध रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पटियाला पुलिस ने अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) के साथ संयुक्त अभियान में तरन तारन के गांव पंजवार खुर्द पर छापेमारी के दौरान एक रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी), 2.296 किलोग्राम वजन का एक धातु का आईईडी, बिजली के तार और एक बैटरी के साथ तीन डेटोनेटर, 1.456 किलोग्राम वजन के आरडीएक्स के दो पैकेट और एक पी-86 हैंड ग्रेनेड सहित सैन्य उपकरण जब्त किए।
इसे भी पढ़ें: अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां? सरकार ने Motor Vehicle Rules में बदलाव का Draft किया जारी
तीन पिस्तौलें - 9एमएम ग्लॉक-18 सीएक्स ऑस्ट्रिया , .30 बोर पीएक्स5 स्टॉर्म और .30 बोर स्टार मार्क - पांच मैगज़ीन और 84 कारतूस, दो वायरलेस सेट बाओफेंग, एक हेडफोन और दो टाइमर स्विच भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई सतनाम उर्फ सत्ता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई, जो मुख्य आरोपी जगरूप सिंह का भाई है। जगरूप की पटियाला में माल ढुलाई गलियारे की पटरी पर आईईडी लगाते समय मौत हो गई थी।
अन्य न्यूज़















