सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया : मौर्य

Keshav Prasad Maurya
प्रतिरूप फोटो

मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का समय आ गया है। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्गों की एकता की बदौलत अपना विजय अभियान जारी रखेगी।

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया है।

मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का समय आ गया है। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्गों की एकता की बदौलत अपना विजय अभियान जारी रखेगी। प्रदेश में इन वर्गों की हिस्सेदारी 54 प्रतिशत है। अगर भाजपा न होती तो क्या कल्याण सिंह कभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री बन पाते।

इसे भी पढ़ें: कानपुर में तीन और लोगों में हुई जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि

कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करते हुए मौर्य ने कहा कि उन्हें खुद को उपमुख्यमंत्री से कम नहीं समझना चाहिए। एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने इस मौके पर कहा, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 265 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था और पार्टी तथा उसके सहयोगी दलों को 325 सीटें मिली थी।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा: अदालत में पक्ष रखने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 7 अधिवक्ताओं की समिति बनाई

इस बार हमने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है तो हमें 350 सीटें मिलेंगी। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिया जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़