महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार से आ रही वैन नदी में गिरी, सात मजदूरों की मौत

tragic-accident-in-maharashtra-high-speed-van-falls
[email protected] । Nov 30 2019 12:16PM

अधिकारी ने बताया कि वाहन पुल की मुंडेर से टकराया और नदी में गिर गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गयी और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले प्रवासी मजदूर गन्ने की खेती के लिए उस्मानाबाद जा रहे थे।

धुले। उत्तरी महाराष्ट्र के धुले जिला में तेज गति से आ रही एक वैन पुल से टकराकर नदी में गिर गयी, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा विन्चुर गांव के समीप चालीसगांव-धुले राजमार्ग पर हुआ, जब वैन चालक ने बोरी नदी पर बने पुल को पार करते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

इसे भी पढ़ें: BJP की कार्रवाई के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा, उधम सिंह के अपमान के विरोध में की थी टिप्पणी

अधिकारी ने बताया कि वाहन पुल की मुंडेर से टकराया और नदी में गिर गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गयी और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले प्रवासी मजदूर गन्ने की खेती के लिए उस्मानाबाद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को इलाज के लिए धुले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने गांधीजी को बताया मार्गदर्शक, गोडसे को देशभक्त मानने वालों की निंदा की

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़