Maharashtra में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के हाथी दांत के साथ दो लोग गिरफ्तार

ivory recovered
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को यहां कोपरी इलाके में जाल बिछाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में से एक मुंबई का रहने वाला है और दूसरा तमिलनाडु का रहने वाला है।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के हाथी दांत बरामद किए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इसके साथ ही पशुओं के अंगों की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को यहां कोपरी इलाके में जाल बिछाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में से एक मुंबई का रहने वाला है और दूसरा तमिलनाडु का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: PM ने Congress पर तंज कसते हुए कहा- जिस पार्टी की वारंटी खत्म हो गयी उसकी गारंटी का कोई महत्व नहीं

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोड़के ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से दो-दो किलोग्राम के दो हाथी दांत बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के कृष्णागिरि के रहने वाले मोहम्मद रफी इब्राहिम सैय्यद (41) और मुंबई के अंधेरी के रहीम बादशाह खान (35) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को हाथी के दांत कहां से मिले और वे उन्हें किसे बेचने वाले थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़