झारखंड में कोरोना से दो और मौत, 258 नये संक्रमित मिले

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 26, 2020 11:10AM
झारखंड में बीते 24 घंटे में कुल 13,232 नमूनों की जांच कोविड-19 का पता लगाने के लिए की गयी। राज्य में अब तक 92,976 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 5,844 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य मेंसंक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 866 पहुंच गयी है, वहीं संक्रमण के 258 नये मामलों के साथ रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 99,686 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की रविवार देर रात में जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।
इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना से तीन और मौत, 435 नये संक्रमित मिले
रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक 92,976 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 5,844 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। झारखंड में बीते 24 घंटे में कुल 13,232 नमूनों की जांच कोविड-19 का पता लगाने के लिए की गयी।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़