वैभव पवार बने भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के नए अध्यक्ष

Vaibhav Pawar
दिनेश शुक्ल । Jan 13 2021 10:15PM

वैभव पवार छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे है। ये सन् 2007-08 में भोपाल महानगर तकनीकी छात्र प्रमुख, सन् 2009-10 तथा 2010-11 में भोपाल महानगर मंत्री, 2011-12 में भोपाल विभाग संयोजक के पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे और 8 वर्षो तक विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। जिसमें युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में  वैभव पवार को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वैभव पवार वर्तमान में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों सहित नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त वैभव पवार मूलतः सिवनी जिले के रहने वाले है। इनकी प्राथमिक शिक्षा बरघाट जिला सिवनी से संपन्न हुई। इन्होने विद्यार्थी काल से ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। वैभव पवार 2005 से 2012 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी  परिषद (एबीवीपी) के सदस्य कार्यकर्त्ता भी रहे है। इन्होंने बीई इलेक्टॉनिक एण्ड कम्यूनिकेशन और शहरी ग्रामीण प्रबंधन व मानव संसाधन से एमबीए किया है। इनकी शिक्षा प्रदेश की राजधानी  भोपाल में ही हुई है। वैभव पवार छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे है। ये सन् 2007-08 में भोपाल महानगर तकनीकी छात्र प्रमुख, सन् 2009-10 तथा 2010-11 में भोपाल महानगर मंत्री, 2011-12 में भोपाल विभाग संयोजक के पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे और 8 वर्षो तक विद्यार्थी परिषद  कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील करने कांग्रेस मैदान में उतरी

जिसके बाद वैभव को भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश में भी इनकी सक्रिय भागीदारी रही। सन् 2012 में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं उसके बाद सन् 2013-14 में भाजयुमो के प्रदेश सह-संयोजक (सोशल मीडिया सेल) पद पर रहे है। इसके बाद इन्होंने सन् 2017 से प्रदेश युवा मोर्चा में ही प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अभी तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। इस दौरान इन्होने कई बड़े आंदोलन और मोर्चे के विभिन्न कार्यक्रमो का नेतृत्व किया। इनकी इसी कार्यकुशलता एवं संगठन क्षमता को देखते हुए  भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व ने  इन्हें प्रमुख जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़