दिल्ली नगर निगम के लिए वोटिंग खत्म, सात दिसंबर को आएंगे नतीजे, EVM में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

mcd election
ANI Image

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। दिल्ली में शाम 5.30 बजे मतदान खत्म हुआ है। इस चुनाव के लिए राजधानी दिल्ली के अलग अलग इलाकों में 13638 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव के नतीजे अब सात नवंबर को सामने आएंगे।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर की शाम 5.30 बजे खत्म हो गया है। दिल्ली नगर निगम की 250 वार्ड सीटों पर बड़ी संख्या में मतदान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शाम चार बजे तक करीब 45 फीसदी मतदान हुआ था। खास बात रही की मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

मतदान करने के लिए मतदाता काफी उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचते दिखे। चुनाव आयोग ने बूथों पर सुरक्षा के चाक-चौबंध बंदोबस्त किए थे। माना जा रहा है कि इस बार दिल्ली नगर निगम के चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच अहम लड़ाई देखने को मिली है। बता दें कि नगर निगम की सत्ता बीचे 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के हाथ में है। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी से भी सत्ता पक्ष को कड़ी टक्कर मिली है। 

इस बार चुनाव मैदान में 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। दिल्ली के कई इलाकों में पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी दिखी। यहां मतदाता अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। इस चुनाव के दौरान 1.45 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम मशीन में बंद किया। बता दें कि दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है, जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं। 

खास रहा चुनाव

बता दें कि परिसीमन के बाद उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को एकीकृत नगर निगम बना दिया गया है। तीन निगमों में यहां 272 वार्ड थे मगर अब 250 वार्डों पर मतदान हुआ है। एकीकृत नगर निगम इस वर्ष मई महीने से की गई है। एकीकृत नगर निगम का ये पहला चुनाव रहा, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़