- |
- |
वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ीयों ने मध्य प्रदेश को दिलाए तीन स्वर्ण और दो रजत पदक
- दिनेश शुक्ल
- दिसंबर 1, 2020 20:47
- Like

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में अकादमी की खिलाड़ियों द्वारा अर्जित स्वर्णिम सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
भोपाल। कोरोना काल के बाद पहली बार मुंबई में याटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वाईएआई सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप-2020 में मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को तीन स्वर्ण और दो रजत पदक दिलाए हैं। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में अकादमी की खिलाड़ियों द्वारा अर्जित स्वर्णिम सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद यह पहला अवसर है जब वाटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी बेटियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पदक जीतकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया। हमें अपनी खिलाड़ी बेटियों पर गर्व है।
इसे भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन ट्रायल के लिए जीएमसी भोपाल का निरीक्षण करने पहुँची आईसीएमआर की टीम
इंडियन नेवल वाटर मैनशिप ट्रेनिंग सेंटर मुंबई में 21 से 27 नवंबर, 2020 तक याटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के लेजर रेडियल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अकादमी की स्टार खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। प्रतियोगिता के 49er Fx इवेंट में अकादमी की खिलाड़ी एकता यादव और रितिका दांगी की जोड़ी ने मध्य प्रदेश के लिए एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि 470 मिक्सड क्लास इवेंट में अकादमी की खिलाड़ी श्रद्धा वर्मा और मुरैना के खिलाड़ी रवीन्द्र शर्मा की जोड़ी ने भी एक स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। इसी तरह प्रतियोगिता के 470 मिक्सड क्लास इवेंट में अकादमी की खिलाड़ी उमा चौहान और अकादमी के पूर्व खिलाड़ी डिंडोरी के सोनू जाटव की जोड़ी ने मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया। जबकि दूसरा रजत पदक अकादमी की खिलाड़ी शीतल वर्मा और वंशिका परिहार की जोड़ी ने 49er Fx इवेंट में अर्जित किया।
इसे भी पढ़ें: मुरैना कृषि उपज मंडी में किसान आपस में भिड़े, एक दूसरे पर चलाई गोलिया
यहां उल्लेखनीय है कि सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सात खिलाड़ी बालिकाओं ने भागीदारी की और सातों ने ही शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए हैं। संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन ने खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद पहली सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की बालिका खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और दो रजत सहित पांच पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने वाटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवॉर्डी जी. एल. यादव एवं सहायक प्रशिक्षक अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में हिस्सेदारी कर पदक अर्जित किए।
Related Topics
वाटर स्पोर्टस खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया स्वर्ण और रजत पदक सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप एमपी न्यूज हिन्दी एमपी न्यूज Water Sports Players Sports and Youth Welfare Department Madhya Pradesh Minister Yashodhara Raje Scindia Gold and Silver Medals Senior National Sailing Championship MP News Hindi MP Newsटोपी पहनकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
- दिनेश शुक्ल
- जनवरी 26, 2021 23:22
- Like

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा टोपी पहनकर संविदा शोषित व्यवस्था का विरोध किया गया। इनका कहना है कि संविदा के नाम पर कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में किसान आंदोलन के समर्थन में निकली ट्रैक्टर रैली
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में किसान आंदोलन के समर्थन में निकली ट्रैक्टर रैली
- दिनेश शुक्ल
- जनवरी 26, 2021 22:35
- Like

किसान नेताओं ने बताया कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन का नेतृत्व मध्य प्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह, महासचिव दलवीर केवट, संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुगल किशोर, कोषाध्यक्ष सहसराम चौधरी एवं सीटू महासचिव इंद्र पति सिंह ने किया।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
मध्य प्रदेश में हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
- दिनेश शुक्ल
- जनवरी 26, 2021 21:58
- Like

जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों को पुरस्कार भी वितरित किये गये। जिला मुख्यालयों की तर्ज पर नगरीय निकाय, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।
भोपाल। मध्य प्रदेश में 72वाँ गणतंत्र दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। साथ ही आकर्षक परेड के साथ देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया गया। विभिन्न विभागों की विकास आधारित झांकियां भी निकाली गई। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने पद्म सम्मान से सम्मानित सुमित्रा महाजन, डॉ. कपिल तिवारी और भूरी बाई को दी बधाई
प्रदेश के दतिया मुख्यालय पर प्रदेश के गृह जेल, संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी तरह सागर मुख्यालय पर लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने सागर, जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर, वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने खंडवा, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर, खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जबलपुर, आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे ने उमरिया में ध्वजारोह किया।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में दो करोड़ पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड
तो वही किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने छिंदवाड़ा, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सीहोर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने गुना, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बड़वानी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने नीमच, पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने होशंगाबाद, सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद भदौरिया ने भिंड, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने राजगढ़ और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव ने धार जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुख्यमंत्री चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
इसे भी पढ़ें: झूठ बोलने में कमलनाथ भी चल पड़े दिग्विजय सिंह की राह परः विष्णुदत्त शर्मा
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने मुरैना, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने शाजापुर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, जनजातीय कार्य, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजातीय कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल ने सतना, आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर (नानो) कावरे ने बालाघाट, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने अशोकनगर, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ ने बैतूल और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने छतरपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुख्यमंत्री चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
इसे भी पढ़ें: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर परोसी जा रही अश्लील सामग्री पर होना चाहिए सेंसर: मुख्यमंत्री चौहान
प्रदेश के विदिशा, श्योपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, दमोह, टीकमगढ़, देवास, रतलाम, आगर-मालवा और निवाड़ी जिले में कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुख्यमंत्री चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों को पुरस्कार भी वितरित किये गये। जिला मुख्यालयों की तर्ज पर नगरीय निकाय, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।
आज मैंने विंध्य की धरा पर तिरंगा झंडा फहराया है। विंध्य क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। #RepublicDay #गणतंत्रदिवस pic.twitter.com/qdmw4zV3aI
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 26, 2021

