मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू

Wheat procurement started
दिनेश शुक्ल । Apr 1 2021 10:09PM

उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्रों पर बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा इलेक्ट्रानिक तौल एवं सिलाई मशीनों की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। खरीदी केन्द्रों पर किसानों के बैठने के लिये छांव और पीने का पानी की व्यवस्था भी की गई है।

जबलपुर। मध्य प्रदेश में राज्य शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश सहित जबलपुर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं का उर्पाजन (खरीदी) गुरुवार से प्रारंभ हो गई। गेंहू उपार्जन के लिये जिले में 100 खरीदी केन्द्र स्थापित किये गये है। जिले में गेंहू का उपार्जन विपणन संघ द्वारा समितियों के माध्यम से किया जायेगा। कुछ खरीदी केन्द्रों में गेंहू के उपार्जन की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को भी दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुरू हुआ किसान सहायता केंद्र

प्रभारी आपूर्ति नियंत्रक सुधीर दुबे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि किसानों से खरीदी केन्द्रों पर गेंहू के उपार्जन में कोराना गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। खरीदी केन्द्रों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने मार्किंग की गई है। इसके अलावा फेस मास्क और सैनिटाइजर भी रखे गये है। किसानों से फेस मास्क लगाकर ही खरीदी केन्द्र पर आने की अपील की गई है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अंतरराज्यीय शराब तस्कर बेंच रहे जहरीली शराब, 07 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने लिखा शिवराज सरकार को पत्र

प्रभारी आपूर्ति नियंत्रक दुबे ने असुविधा से बचने के लिए किसानों से एसएमए मिलने पर ही अपनी उपज खरीदी केन्द्रों पर लाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्रों पर बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा इलेक्ट्रानिक तौल एवं सिलाई मशीनों की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। खरीदी केन्द्रों पर किसानों के बैठने के लिये छांव और पीने का पानी की व्यवस्था भी की गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़