भाजपा से संजय सिंह ने पूछा सवाल, कौन देगा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर?

who-is-your-cm-candidate-against-kejriwal-aap-asks-bjp-ahead-of-delhi-assembly-polls-next-year
[email protected] । Aug 30 2019 8:31PM

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह असमंजस में थे कि किसे पत्र लिखा जाए क्योंकि दिल्ली भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के तीन उम्मीदवार हैं।

नयी दिल्ली। भाजपा को घेरते हुए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को उससे पूछा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का मुकाबला करने के लिए उसके मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है? भाजपा नेता विजय गोयल को लिखे एक पत्र में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने तीन सवाल पूछे जिनके बारे में उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग उनकी पार्टी से पूछना चाहते हैं और साथ ही कहा कि वह 24 घंटों के भीतर जवाब की उम्मीद करते हैं। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह असमंजस में थे कि किसे पत्र लिखा जाए क्योंकि दिल्ली भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के तीन उम्मीदवार हैं। 

इसे भी पढ़ें: अजय माकन ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- दिल्लीवासियों को कर रहे हैं गुमराह

सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोग भाजपा से कुछ सवाल पूछना चाहते हैं जिसकी वजह से मैं यह पत्र लिख रहा हूं। चूंकि आपके पास तीन मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं तो मैं असमंजस में था कि किसे यह पत्र लिखा जाए। आप सबसे वरिष्ठ और अनुभवी हैं तो मैंने आपको यह पत्र लिखा। उन्होंने गोयल से तीन मुद्दों पर जवाब मांगे। पहला कि क्या उनकी पार्टी दिल्लीवासियों को 200 यूनिट तक बिजली निशुल्क देने के पक्ष में है। दूसरा, क्या भाजपा लोगों के पानी के बिल के बकाये को माफ करने के पक्ष में है और आखिरी, ‘‘आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल का मुकाबला करने के लिए भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है?’’

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को दी सौगात, 29 अक्टूबर से कर सकेंगी मुफ्त सफर

दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। गोयल से ‘‘सीधे, स्पष्ट जवाब’’ देने का अनुरोध करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा नेता या तो सवालों के जवाब नहीं देते हैं या उन्हें टाल देते हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि गोयल 24 घंटे के भीतर जवाब देंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़