क्या कल इस्तीफा देंगे CM Siddaramaiah? राज्यपाल से मिलने का मांगा समय, कर्नाटक का नाटक कांग्रेस को कैसे और कमजोर करेगा?

Siddaramaiah
ANI
अभिनय आकाश । May 27 2026 3:32PM

। यह घटनाक्रम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बीच दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के एक दिन बाद सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस हाई कमांड ने सिद्धारमैया को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को अपना अंतिम निर्णय बताने के लिए कहा है।

कांग्रेस नेतृत्व द्वारा इस्तीफा देने के लिए कहे जाने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने के लिए समय मांगा है। यह घटनाक्रम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बीच दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के एक दिन बाद सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस हाई कमांड ने सिद्धारमैया को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को अपना अंतिम निर्णय बताने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें: 'Siddaramaiah ने किया समझौता', Karnataka में Bommai का दावा, नेतृत्व संकट गहराया

चर्चा के दौरान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता को राज्यसभा सीट की पेशकश की गई है। इससे पहले, सूत्रों ने दावा किया था कि राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को संसद के उच्च सदन में प्रवेश करने पर विचार करने का सुझाव दिया था। हालांकि, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पार्टी नेतृत्व को बताया है कि राष्ट्रीय राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कथित तौर पर अंतिम निर्णय लेने से पहले प्रस्ताव पर विचार करने के लिए और समय मांगा है। 8 जून को राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को इस्तीफा दिए जाने की संभावना है।

मंलवार को कांग्रेस की छह घंटे लंबी बैठक के बाद कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया था। हालांकि पार्टी ने यह दावा किया कि चर्चाएं केवल कर्नाटक में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनावों पर केंद्रित थीं, लेकिन राज्य सरकार से संबंधित प्रमुख निर्णयों को लेकर अटकलें जारी रहीं।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court verdict on SIR | चुनाव आयोग को बड़ी राहत! विशेष गहन संशोधन (SIR) को बताया कानूनी रूप से मान्य, विपक्ष को झटका

कांग्रेस को होगा नुकसान?

2028 के चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कांग्रेस के पास जनता को दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, लेकिन ये जरूर दिख रहा है कि पार्टी के नेता एक-दूसरे को गिराने में लगे हैं। कांग्रेस ने 2023 में बीजेपी को सत्ता से बाहर करके जो जनादेश हासिल किया था, वो इस आपसी लड़ाई की भेंट चढ़ता दिख रहा है। कर्नाटक बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ये लोग कर्नाटक को राजस्थान मत बनाओ। वहां भी इसी अंदरूनी कलह ने पार्टी को बर्बाद किया था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़