तेंदुए के हमले में महिला की मौत

पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेता दिगम्बर सिंह ने किसानों के साथ प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में रविवार को जंगल में घास काट रही एक महिला की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नजीबाबाद थाना क्षेत्र के इस्सोपुर गांव में एक महिला मीरा (35) अपने पति महेन्द्र के साथ गांव के पास ही जंगल में घास काट रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर जब तक उसका पति और अन्य ग्रामीण आए तब तक तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि गम्भीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेता दिगम्बर सिंह ने किसानों के साथ प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
अन्य न्यूज़












