स्मृति ईरानी ने कोविड-19 से निपटने में महिलाओं की भूमिका की सराहना की

Smriti Irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोविड-19 से निपटने में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करके कहा कि, इस महिला दिवस पर हम कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने वाली 60 लाख से अधिक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हैं।’’

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हुए कहा कि उनके योगदान ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘नो ‘हीरो’ विदआउट ‘हर’ (नारी बिना के बिना कोई नायक नहीं हो सकता)।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘कोविड-19 संकट के इस समय में नारी शक्ति की निस्वार्थ और मजबूत भूमिका सामने आयी।

इसे भी पढ़ें: महिला दिवस के दिन राज्यसभा में सोनल मानसिंह की मांग, ऐसे ही मनाया जाए अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस

इस महिला दिवस पर हम कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने वाली 60 लाख से अधिक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हैं।’’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में आठ मार्च को मनाया जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़