येदियुरप्पा ने PM मोदी से की मुलाकात, बेंगलुरु टेक समिट के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित

राज्य के सूचना विभाग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि संसद भवन में मोदी और येदियुरप्पा के बीच करीब 15 मिनट की मुलाकात हुई।
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नयी दिल्ली में मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मोदी को बेंगलुरु टेक समिट का ऑनलाइन उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित भी किया। राज्य के सूचना विभाग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि संसद भवन में मोदी और येदियुरप्पा के बीच करीब 15 मिनट की मुलाकात हुई।
इसे भी पढ़ें: येदियुरप्पा सरकार के दो और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, बोले- संपर्क में आए लोग कराएं टेस्ट
इसमें बताया गया कि मुलाकात के दौरान येदियुरप्पा ने मोदी को बेंगलुरु टेक समिट का 19 नवंबर को ऑनलाइन उद्घाटन करने का आमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह राज्य के विकास और मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि शाम के वक्त वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।
अन्य न्यूज़















