'कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं हो रही', Yogi बोले, UP में कानून का राज और ये सब के लिए समान

yogi adityanath
ANI
अंकित सिंह । Apr 22 2023 4:44PM

योगी ने कहा कि पहले आजमगढ़ जैसे जनपद के नाम से लोग घबराते थे। लेकिन आज यह विकास के रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि आज आजमगढ़ एक्सप्रेस हाइवे से भी जुड़ा है, आजमगढ़ में एयरपोर्ट भी बन रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और ये सब के लिए समान है। आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में योगी ने कहा कि आज ईद है, ईद की नमाज पढ़ी जा रही है लेकिन कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि कोई आवागमन बंद नहीं है क्योंकि सभी को मालूम है कि ये कानून का राज है और ये सब के लिए समान है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यहां कानून सभी के लिए बराबर लागू होता है। 

इसे भी पढ़ें: चांद के दीदार के बाद UP में ईद का जश्न, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई

इसके साथ ही योगी ने कहा कि पहले आजमगढ़ जैसे जनपद के नाम से लोग घबराते थे। लेकिन आज यह विकास के रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि आज आजमगढ़ एक्सप्रेस हाइवे से भी जुड़ा है, आजमगढ़ में एयरपोर्ट भी बन रहा है। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय भी बना रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज वहां कोई भय नहीं है, किसी प्रकार की कोई अराजकता नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रशासन जब रहेगा, तब वह जन-विश्वास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उपद्रव आज उत्सव में बदल गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya में योगी करेंगे श्री रामलला का भव्य जलाभिषेक, चीन-पाकिस्तान समेत 156 देशों से पहुंचा जल

हाल में ही प्रयागराज में माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद विपक्ष जबरदस्त तरीके से राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर हुआ। हालांकि, योगी ने साफ तौर पर कहा कि अब उत्तर प्रदेश में माफिया किसी को धमकी नहीं दे सकते। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में लगातार दंगे होते थे। 2012 से 17 के बीच में 700 से ज्यादा दंगे उत्तर प्रदेश में हुए। 2007 से 2012 के बीच में 364 से अधिक दंगे उत्तर प्रदेश में हुए हैं। लेकिन 2017 से आज तक उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़