Jagadish Chandra Bose Death Anniversary: जगदीश चंद्र बोस के प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Jagadish Chandra Bose
AI-Generated

23 नवंबर को भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हो गया था। जगदीश चंद्र बोस ने पौधों को भी सजीव साबित किया था। लेकिन वह अपनी ही खोज को साबित नहीं कर सके थे। दरअसल, प्रोफेसर बोस ने ही रेडियो का आविष्कार किया था।

आज ही के दिन यानी की 23 नवंबर को भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हो गया था। जगदीश चंद्र बोस ने पौधों को भी सजीव साबित किया था। लेकिन वह अपनी ही खोज को साबित नहीं कर सके थे। दरअसल, प्रोफेसर बोस ने ही रेडियो का आविष्कार किया था, लेकिन ब्रिटिश हुकूमत की वजह से उनको यह श्रेय नहीं मिल सका। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

बांग्लादेश के मेमनसिंह के ररौली गांव में 30 नवंबर 1858 को जगदीश चंद्र बोस का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई गांव के ही एक स्कूल से पूरी की थी। इस स्कूल को बोस के पिता ने स्थापित किया था। वह एक आर्थिक रूप से संपन्न परिवार से ताल्लुक ऱखते थे। लेकिन इसके बाद भी बोस के पिता ने उनको अंग्रेजी स्कूल में नहीं भेजा। दरअसल, वह चाहते थे कि उनका बेटा अपनी संस्कृति और मातृभाषा को अच्छे से जान लें। बोस पहले बांग्ला के जानकार हुए और फिर अंग्रेजी सीखी।

वहीं साल 1884 में बोस ने नेचुरल साइंस में बैचलर किया और लंदन यूनिवर्सिटी से साइंस में भी बैचलर डिग्री प्राप्ती की। बोस पेड़-पौधों से अपार प्रेम करते थे और उन्होंने केस्कोग्राफ नाम के एक यंत्र का आविष्कार किया। यह यंत्र आसपास की तरंगों को माप सकता था। बाद में बोस ने इसके प्रयोग से यह दावा किया था कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। उनकी इस खोज को पूरी दुनिया ने सराहा था।

रेडियो का आविष्कार

माना जाता है कि जगदीश चंद्र बोस द्वारा बनाए गए वायरलेस रेडियो जैसे यंत्र से ही रेडियो का विकास हुआ। लेकिन अपने नाम पेटेंट करा लेने के चलते रेडियो के आविष्कार श्रेय इटली के वैज्ञानिक जी मार्कोनी को दिया जाता है। इस खोज के लिए इटली के वैज्ञानिक मार्कोनी को साल 1909 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार भी मिला। बोस ने पेड़-पौधों में जीवन संवेग, रेडियो और सूक्ष्म तरंगों पर अध्ययन किया और महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले थे। उनकी इन उपलब्धियों के कारण बोस को ब्रिटिश सरकार ने 'नाइटहुड' की उपाधि दी थी।

साहित्य में रुचि

बोस की पहचान सिर्फ वैज्ञानित तक ही नहीं बल्कि उनको साहित्य में भी गहरी रुचि थी। उनकी बांग्ला कहानी 'निरुद्देशेर कहानी' को शुरूआती बांग्ला विज्ञान कथा में गिना जाता है। जगदीश चंद्र बोस ने आम लोगों तक विज्ञान पहुंचाने की कोशिश की।

मृत्यु

वहीं 23 नवंबर 1937 को जगदीश चंद्र बोस का निधन हो गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़