Tokyo Earthquake: 5.9 तीव्रता के भूकंप से टोक्यो तक हिली धरती, जानें सुनामी को लेकर क्या है अपडेट
जापान के टोक्यो और आसपास के इलाकों में रविवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम 20 लोग घायल हो गए। हालांकि, सुनामी का कोई खतरा नहीं है और परमाणु संयंत्र भी सुरक्षित हैं। सरकार ने नुकसान का आकलन करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है।



























































