भारत बनेगा पोत निर्माण का वैश्विक केंद्र, Rajnath Singh ने बंगाल में 3,500 करोड़ की योजनाओं की रखी नींव
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में जीआरएसई और यंत्र इंडिया लिमिटेड की करीब 3,500 करोड़ रुपये की पांच विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं राज्य में औद्योगिक विकास और रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और एमएसएमई क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।



























































