बबुआ 12 बजे सोकर उठते हैं... CM Yogi Adityanath का Akhilesh Yadav पर तंज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जनता अगले चुनाव में सपा का सफाया कर देगी। उन्होंने सपा पर गरीबों के शोषण और प्रदेश को गुंडा प्रदेश बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही, उन्होंने रसोइयों के लिए मानदेय में बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज जैसी बड़ी घोषणाएं भी कीं।



























































