Delhi News: द्वारका में रक्षा मंत्रालय की 30 वर्षीय महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल वालों पर FIR
दिल्ली के द्वारका में रक्षा मंत्रालय की अधिकारी नाजिया खानम की शादी के महज चार महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों द्वारा पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



























































