MV Ocean Winner की तलाश के लिए Indian Navy ने बंगाल की खाड़ी में शुरू किया बड़ा अभियान
ओडिशा के पारादीप से चीन जा रहा मालवाहक जहाज एमवी ओशन विनर बंगाल की खाड़ी में लापता हो गया है। इस जहाज पर सवार 24 विदेशी क्रू सदस्यों में से दो को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि शेष 22 की तलाश जारी है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने उन्हें खोजने के लिए बड़ा बचाव अभियान शुरू किया है।



























































