Jammu Kashmir: कठुआ में पाकिस्तान की ओर से आया संदिग्ध ड्रोन दिखा, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध ड्रोन मंडराने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। यह ड्रोन कुछ देर भारतीय क्षेत्र में रहने के बाद वापस पाकिस्तान लौट गया। ड्रोन द्वारा हथियार या नशीले पदार्थ गिराए जाने की आशंका के चलते यह अभियान चलाया गया, लेकिन फिलहाल कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।



























































