Tech की दुनिया में नई क्रांति, China का AI Collar अब Pets की हर भावना को समझेगा।
चीन के एक स्टार्टअप ने ऐसा एआई कॉलर विकसित किया है जो पालतू जानवरों की भाषा इंसानी बोली में बदलने का दावा करता है। यह डिवाइस जानवरों की आवाज़ और शारीरिक संकेतों का विश्लेषण कर 95% सटीकता से उनकी भावनाएं बताता है। इस क्रांतिकारी तकनीक ने जहां उत्सुकता बढ़ाई है, वहीं इसकी प्रामाणिकता और दावों की सच्चाई पर एक नई बहस भी छेड़ दी है।



























































