Quad Foreign Ministers Meeting | एस. जयशंकर का बड़ा बयान- 'वैश्विक विकास और स्थिरता का मुख्य इंजन बना रहे हिंद-प्रशांत क्षेत्र'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को वैश्विक विकास और स्थिरता का प्रमुख वाहक बने रहना चाहिए तथा चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) को क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और आर्थिक विकल्पों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करना चाहिए।



























































