US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल
कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति जैसे सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने बाजार को मजबूती दी। सेंसेक्स 1073 अंक उछलकर 76,488 पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड के 98 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से भारत जैसे आयातक देशों के लिए आर्थिक राहत की उम्मीद बढ़ी है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।



























































