West Bengal में Suvendu Adhikari सरकार का बड़ा एक्शन, सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार ने एक निर्देश जारी कर राज्य के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त मदरसों में सुबह की प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जिसका उद्देश्य अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ एकरूपता स्थापित करना है।



























































