Amit shah पर टिप्पणी केस में Abhishek Banerjee को बड़ी राहत, Calcutta HC ने पुलिस एक्शन पर लगाई रोक
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में बड़ी राहत देते हुए 31 जुलाई तक किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। हालांकि, कोर्ट ने जांच जारी रखने की अनुमति दी और बनर्जी को बिना अनुमति देश छोड़ने से मना करते हुए जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।



























































