Bengaluru में बड़ा हादसा टला: Landing के वक्त Air India विमान का Tail Strike, 179 यात्री बाल-बाल बचे
दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2651 लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई, जिससे विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इस घटना में सभी 179 यात्री सुरक्षित हैं, और विमान को विस्तृत जांच के लिए रोक दिया गया है।



























































