Dollar के मुकाबले Rupee बेहाल, Middle East तनाव के बीच RBI उठा सकता है 2013 जैसे बड़े कदम।
मध्य पूर्व तनाव और महंगे कच्चे तेल के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 97 के स्तर तक कमजोर हो गया है। विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड निकासी ने दबाव बढ़ाया है। इस गिरावट को थामने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक सक्रिय है और ब्याज दरें बढ़ाने व अनिवासी भारतीयों के लिए विशेष विदेशी मुद्रा जमा योजना जैसे बड़े कदमों पर विचार कर रहा है।



























































