Kerala Assembly में BJP का ऐतिहासिक दांव, Speaker पद के लिए पहली बार उम्मीदवार उतारेगी पार्टी
केरल विधानसभा में पहली बार तीन सीटें जीतने वाली भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए चथनूर से विधायक बी बी गोपाकुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस ऐतिहासिक कदम को राज्य की राजनीति में LDF और UDF के प्रभुत्व को चुनौती देने और एक 'असली विपक्ष' की भूमिका स्थापित करने की भाजपा की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।



























































