Post-Poll हिंसा का डर! West Bengal में 20 June तक मुस्तैद रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां
केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के अनुरोध पर पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 500 कंपनियों की तैनाती 20 जून तक बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय का यह फैसला चुनाव के बाद राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस की सहायता के लिए लिया गया है।



























































