Pulwama का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान Pakistan में ढेर, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बुरहान 2019 में सीआरपीएफ काफिले पर हुए घातक हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक था, जिसे भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था।



























































