मोदी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज: सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने का निर्देश, फेरबदल की अटकलें और ग्लोबल संकट पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद हो रही इस बैठक को बेहद रणनीतिक माना जा रहा है, जिसमें कई बड़े नीतिगत और राजनीतिक फैसले लिए जा सकते हैं। उम्मीद है कि इसमें सभी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और राज्य मंत्री शामिल होंगे।



























































