Stock Market में दिनभर चला Drama, सुबह की तूफानी तेजी शाम को फुस्स, Sensex-Nifty फिसले।
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख सका और गिरावट के साथ बंद हुआ। मुनाफावसूली और वैश्विक अनिश्चितता के दबाव में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में आ गए। जहां रक्षा और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर में खरीदारी रही, वहीं रिलायंस और आईटी शेयरों की कमजोरी ने बाजार पर दबाव बनाया। निवेशकों की नजर अब कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर है।



























































