पुतिन के कड़े तेवर, Ukraine War और भड़कने के संकेत, कीव पर मंडराया Russian Ballistic Missile का बड़ा खतरा
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों के इलाकों, जैसे कि अपार्टमेंट बिल्डिंग्स को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, ज़ापोरिज्जिया इलाके में एक 78 साल की महिला और खार्किव में एक अन्य व्यक्ति समेत कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 14 लोग घायल हो गए।



























































