Kolkata Billboard Row: Abhishek Banerjee और Derek O'Brien पर FIR, केएमसी की कार्रवाई पर क्यों भड़की TMC?
शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन में पहली सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई। गुरुवार को कोलकाता नगर निगम (KMC) की एक टीम पुलिस के साथ 9, कैमक स्ट्रीट पर लगे एक अनधिकृत होर्डिंग को हटाने पहुंची थी। नगर निकाय ने पुलिस से उस होर्डिंग को हटाने में मदद मांगी थी, जिस पर TMC का साइन लगा हुआ था।



























































