Nepal Floods: मृतकों की संख्या 469 पहुंची, 1400 से ज्यादा लोग अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नेपाल में आई भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है। इस आपदा में सैकड़ों भारतीयों सहित 1400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं, जिनमें कैलाश तीर्थयात्री और कर्मचारी शामिल हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है और अब तक हवाई उड़ानों के जरिए 573 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।



























































