US Federal Court में HDFC Bank के खिलाफ बड़ा एक्शन, ADR निवेशकों के मुआवजे की मांग से बढ़ी हलचल
एचडीएफसी बैंक पर न्यूयॉर्क में प्रतिभूति संबंधी सामूहिक मुकदमा दायर हुआ है। इसमें महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम को देय 45 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ब्याज को मार्केटिंग खर्च के रूप में दिखाने का आरोप है। यह मामला वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठाने के साथ ही आरबीआई नियमों के उल्लंघन और बैंक के आंतरिक वित्तीय नियंत्रण तंत्र की विफलता का विश्लेषण करता है।



























































